फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क: दूसरी शेरनी ने भी पीया सूप, दोनों कोरोना संक्रमित शेरनियों की हालत स्थिर

Mon, 10 May 2021 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

कोरोना संक्रमित दोनों शेरनियों की हालत में सुधार हुआ है। शेरनी जेनिफर ने भी सोमवार को मीट का सूप पीया। गौरी ने रविवार को खाना खाया था।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा सफारी पार्क की कोरोना संक्रमित दोनों शेरनियों की हालत में सुधार हुआ है। शेरनी जेनिफर ने भी सोमवार को मीट का सूप पीया। गौरी ने रविवार को खाना खाया था। सफारी से जा चुके डॉ गौरव श्रीवास्तव समेत दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


इटावा सफारी से त्यागपत्र दे चुके संविदा चिकित्सक गौरव श्रीवास्तव  दो-तीन दिनों के लिए सफारी आए थे। छह मई को उनकी एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई थी। सोमवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में डा. गौरव के अलावा कर्मचारी जितेंद्र कोरोना संक्रमित निकले।

डॉ. गौरव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कर्मचारी को भी आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उधर, सफारी के डॉक्टर व अधिकारी कानपुर तथा बरेली के डॉक्टरों के सहयोग से कोरोना संक्रमित शेरनियों का इलाज कर रहे हैं। उधर, कानपुर जू के डॉ. आर के सिंह ने बताया कि शेरनी गौरी थोड़ा बहुत मीट खाने लगी है। जेनिफर ने भी सोमवार को मीट का सूप पीया। दोनों शेरनियों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें