इटावा। कोराना वायरस को लेकर सतर्कता के चलते इटावा सफारी पार्क 23 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सफारी के निदेशक वीके सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सफारी का 4डी थियेटर दो दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। पहले सफारी में सावधानियों के साथ प्रवेश के लिए का निर्णय लिया गया था किंतु कोराना की दस्तक आसपास के जिलों तक पहुंचने के कारण सफारी को बंद करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल 23 मार्च तक के लिए सफारी में पर्यटकों का प्रवेश पूर्णत: बंद कर दिया गया है। आगे जो स्थिति होगी उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।