फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में जनता देखेगी सफारी के वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी के प्रमाणपत्र का नवीनीकरण तीन दिन में हो जाएगा, ये आश्वासन मंगलवार को अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष के कार्यालय में हुई बैठक में सेंट्रल जू अथारिटी के कार्यकारी सदस्य सचिव डा. एसपी यादव ने आयोग के अध्यक्ष और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को दिया है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इटावा सफारी खुल जाएगी। सफारी के लोकार्पण के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई बैठक में डॉ. एसपी यादव के अलावा वन्य जीव व पर्यावरण मंत्रालय के एमएस नेगी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रदेश सचिव संजय सिंह और इटावा सफारी के निदेशक वीके सिंह शामिल हुए। वीके सिंह ने बताया कि एमएस नेगी ने तीन दिन में इटावा सफारी का प्रमाणपत्र नवीनीकृत करने पर हामी भर दी है। तीन दिन में इटावा सफारी को जू अथारिटी का प्रमाणपत्र मिल जाएगा। इसके अलावा गुजरात से आठ शेर लाने पर भी चर्चा की गई। वीके सिंह ने बताया कि 10 दिन में गुजरात से आठ शेर इटावा सफारी लाने को सांसद ने कहा है। इसकी कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। उसे पूरा करने के लिए प्रदेश सचिव ने आश्वासन दिया है। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही 10 दिन में गुजरात से शेर इटावा सफारी आ जाएंगे।
टाइगर सफारी और तितली पार्क भी बनेगा
इटावा सफारी में खाली पड़ी 22 एकड़ जमीन पर टाइगर सफारी बनाने पर भी बैठक में चर्चा हुई। सांसद ने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। वन्य जीव व पर्यावरण मंत्रालय के एमएस नेगी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार प्रस्ताव बनाकर भेजे तो अनुमति दे दी जाएगी। इसके अलावा सांसद के कहने पर तितली पार्क बनाने पर भी अधिकारियों ने सहमति जताई। इसके लिए भी प्रदेश और केंद्र सरकार से जल्द औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सांसद ने बैठक में मौजूद प्रदेश सरकार के सचिव संजय सिंह को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया और बैठक के तुरंत बाद टाइगर सफारी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख दिया।
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है, हम चाहते हैं इसी में इटावा सफारी जनता के लिए खोल दी जाए। मैंने पहली अक्तूबर को सफारी के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण का प्रयास है। अक्तूबर में हर हाल में लोग इटावा सफारी देखेंगे। -सांसद डा. रामशंकर कठेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें