बकेवर। पत्नी से झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
बकेवर थाना क्षेत्र के एहकारपुर गांव निवासी जबर सिंह ने शुक्रवार को अपनी एक बकरी बेच दी थी। इस पर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाग उसने गुस्से में जहर खा लिया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बकेवर विद्यासागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)