लखना में सिनेटाइजर करते नजर पंचायत लखना के कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
बकेवर।कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के बाद अनलाॅक 01 के में 8 जून सोमवार से खुलने वाले धार्मिक स्थलों मन्दिरों मस्जिदों सहित अन्य बडी दुकानों के खोले जाने की जिलाधिकारी इटावा द्वारा गाइडलाइन जारी करने के बाद नगरपंचायत बकेवर व लखना द्वारा रविवार को मुख्यबाजारों व मन्दिरों व मस्जिदों को सेनेटाईजर कराया गया। जिलाधिकारी इटावा की गाइडलाइन जारी होने के बाद नगरपंचायत बकेवर के चेयरमैन विनोद दोहरे व अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार द्वारा कस्बा में इटावा रोड,औरैया रोड,भर्थना व लखना रोड सहित मन्दिरों व मस्जिदों व बैंकों सहित अन्य मार्गों व वाहनों को कर्मचारियों के द्वारा बाजार बन्दी घोषित रविवार को सेनेटाईजर कराया गया। जिससे सोमवार को खुलने बाले मन्दिरों व मस्जिदों में शर्त के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ लोगों का आवागमन किया जा सके। इसी तरह लखना कस्बे में नगरपंचायत लखना चेयरमैन डा समीरप्रकाश त्रिपाठी व अधिशाषी अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा नगरपंचायत कर्मचारियों से नगर के प्रमुख मार्गों व मातन मन्दिर, दुर्गा मन्दिर, स्टेट बैंक व मन्दिर व कालिका मन्दिर व लक्ष्मीनारायण मन्दिर व मस्जिदों को भी सेनेटाईजर कराया गया। इसके अलाबा मुख्यसडकों पर सब्जी मंडी व बैंकों को सेनेटाईजर कराया गया।वहीं जिलाधिकारी द्वारा शासन के निर्देश पर सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाकर पांच लोगों से ज्यादा न आने की शर्त भी गाइडलाइन में रखी गयी है। इसके चलते इस बन्दी के रविवार को सेनेटाईजर पर विशेष नजर रखी गयी है। फोटो-
लखना में सिनेटाइजर करते नजर पंचायत लखना के कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
लखना में सिनेटाइजर करते नजर पंचायत लखना के कर्मचारी