फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने से मलबे में दबा मजदूर, मौत

विज्ञापन
कान की छत व दीवार गिरने से जमा मलबा - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के भिंडियापुरा गांव में गुरुवार सुबह करीब चार बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे में दबकर एक की मौत हो गई। जबकि घर के बाहर टिन शेड में से रही उसकी पत्नी व बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बढ़पुरा के भिंडियापुरा गांव निवासी संजय प्रजापति (45) मजदूर था। वह बुधवार रात को पत्नी श्यामसुंदरी, बेटे नितेश, अमन व बेटी शिवन्या के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था।
रात में गांव की बिजली जाने पर श्यामसुंदरी अपने तीन बच्चों के साथ घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही थी। जबकि पति संजय घर के अंदर सो रहा था। गुरुवार भोर करीब चार बजे मकान की छत व दीवारें अचानक गिर गईं।
विज्ञापन

आवाज सुनकर महिला व उसके बच्चे मदद के लिए चीखपुकार मचाने लगे। शोर सुन कर जागे ग्रामीण मदद को पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही मलबे में दबे संजय को किसी तरह बाहर निकालने का प्रयास किया।
सूचना पर बढ़पुरा थाना प्रभारी नवरत्न गौतम पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। किसी तरह ग्रामीण मलबे में दबे संजय को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मजदूर की पत्नी व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। मजदूर के चचेरे भाई उदित प्रजापति ने बताया कि पूरा मकान कच्चा होने के साथ पहले क्षतिग्रस्त था। संजय की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, वह मजदूरी कर घर खर्च चलाता था।
आरोप है कि मकान गिरने की सूचना पर कोई प्रशासनिक अधिकारी या लेखपाल नुकसान का आंकलन करने तक नहीं पहुंचा और न ही पीड़ित परिवार का हाल जाना।
थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि मलबे में दबे मजदूर को घायलावस्था में निकालकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक संजय प्रजापति की फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें