फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाती बंदरों से ग्रामीण परेशान, एक को काटा

विज्ञापन
बन्दर के काटने से घायल राघवेन्द्र सिंह चौहान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के नगला शिव सिंह गांव के लोग बंदरों से परेशान हैं। उत्पाती बंदर फसल के साथ घरों में घुसकर गृहस्थी का सामान तक बर्बाद कर रहे हैं। बुधवार को एक ग्रामीण को बंदर ने काट लिया। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग, लखना से इन बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

नगला शिवसिंह गांव निवासी राघवेंद्र सिंह चौहान, सर्वेश पाल, लल्लू पाल, नवीन कुमार, मोनू चौहान और विशाल चौहान ने बताया कि एक साल पहले लखना से कुछ बंदर गांव में आ गए थे।
ये उत्पाती बंदर गांव में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में घुसकर गृहस्थी का सामान बर्बाद कर देते हैं। इस समय 100 से अधिक बंदर हैं, जो लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बंदर कई लोगों को काट चुके हैं। वहीं कई लोग बंदरों से बचने के चक्कर में चुटहिल भी हो चुके हैं। बुधवार को बंदरों ने राघवेंद्र सिंह चौहान को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें