फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब काट शातिर ने 50 हजार पार किए, भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत नगर। कस्बा के रेलमंडी मोहल्ला स्थित एचडीएफसी बैंक से नगदी निकाल कर ई-रिक्शा से घर जा रहे एक युवक की जेब काटकर शातिर ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद रिक्शा से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

कस्बा के गुलाबबाड़ी निवासी राकेश कुमार गुप्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे एचडीएफसी बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के लिए गए थे। वह खाते से रुपये निकालने के बाद ई-रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे।
इस दौरान एक शातिर भी उनके साथ एक रिक्शा में सवारी बनकर बैठ गया। उसने मौका पाकर उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए और चलते रिक्शा से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि दरोगा दिनेश कुमार ने मौके पर भेजकर जांच कराई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जेब कतरे के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें