फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीनेशन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना वैश्विक महामारी है, इससे बचाव के लिए समाज में जागरुकता एवं सरकार के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह बात पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने रविवार को मदरसा सुल्तानुल हिंद गरीब नवाज में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होने वाली बीमारी है। इसके बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क का उपयोग तथा गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक है। कोरोना वैक्सीन से संबंधित तमाम भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक टीका लगवाने की अपील की।
सीएमओ डॉ.भगवान दास ने कोरोना से बचाव के साथ ही डेंगू, मलेरिया, वायरल पर भी लोगों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

जिससे स्वयं के साथ समाज भी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया या वायरल के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल निकट के चिकित्सालय में अपना इलाज कराएं।
कार्यक्रम को ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, डॉ.सुशील कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ.सोहम प्रकाश ने भी संबोधित किया। यहां एएनएन मंजू लता, साफिया अकबर आशा ने 60 लोगों को टीका लगाया।
सदर मदरसा सुल्तानुल हिंद गरीब नवाज हाफिज अरशद हुसैन ने मुहल्ले में टीकाकरण का कार्य शत प्रतिशत कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आरिफ, शाहनवाज आलम, जाहिद हुसैन, अनवार अब्बासी, कारी वासिल, कारी शाहवाज अनवर, हनीफ, आसिम हुसैन, शमशुद्दीन फौजी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें