फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकानों पर आज से लें मुफ्त चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में 11 लाख से अधिक लोगों को बुधवार से 26 अप्रैल तक मुफ्त 5-5 किलो चावल बांटा जाएगा। वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगा। कार्डधारकों से अपील की गई है कि वे जल्दबाजी न करें। हर लाभार्थी को चावल मिलेगा। दुकानों पर भीड़ लगाने की बजाए सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में 295451 पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशनकार्ड बने हैं। इनमें 1116083 यूनिट दर्ज हैं। सरकारी राशन दुकान से प्रत्येक यूनिट के हिसाब से पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएंगा। निकायों में सबसे ज्यादा लाभार्थी इटावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा महेवा ब्लाक में है। दुकान पर केवल 5-5 कार्डधारकों को ही बुलाया जाएगा। दुकान पर मौजूद सभी लोगों के बीच 1-1 मीटर की दूरी होना जरूरी है। डीएम जेबी सिंह ने बताया कि वितरण के लिए सभी दुकानों पर पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कोटेदार गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम विरतण की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

ये सावधानियां सबके लिए जरूरी
1 कार्डधारक मुंह पर मास्क या तीन परत का गमछा/दुपट्टा से बांधकर आएं। 2 कोटेदार भी मास्क या गमछा, रुमाल बांधेगा।
3 ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के पहले और बाद में कार्डधारक साबुन व सैनिटाइजर से हाथों को जरूर धोएं।
4 कोटे पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी जरूरी है।
कहां कितने लोगों को मिलेगा चावल
निकाय राशनकार्ड यूनिट
इटावा 39959 162022
भरथना 6464 25757
जसवंतनगर 4486 18155
बकेवर 2225 8678
इकदिल 2082 8580
लखना 1769 6992
------------------------------
ब्लाक राशनकार्ड यूनिट
बढ़पुरा 31124 119814
बसरेहर 322220 121018
भरथना 34182 122065
चकरनगर 16775 63875
जसवंतनगर 32333 118491
महेवा 44151 164580
सैफई 20999 81099
ताखा 26682 95891
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें