मृतक अ विनाश बघेल का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
जसवंत नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मॉडर्न तहसील के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जनसेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात में उस वक्त हुआ जब अविनाश फिरोजाबाद से एक तेहरवीं संस्कार शामिल होने के बाद बाइक से इटावा लौट रहा था। थाना पुलिस ने मामले ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद के कठफोरी गांव निवासी अविनाश बघेल उर्फ अंशू (28) इटावा में रहकर भरथना चौराहे के पास जनसेवा केंद्र का संचालन करता था।
वह शुक्रवार को गांव कठफोरी में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल शामिल होने के लिए गया था। वहां से रात करीब 9 बजे बाइक से वापस इटावा लौट रहा था। जसवंत नगर माडर्न तहसील के सामने तेज रफ्तार वाहन उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अविनाश घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर दरोगा सुदेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे उखड़ गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।