इटावा। भाजपा सांसद और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपना एक महीने का वेतन कोरोना महामारी के दौरान संकट में घिरे जरूरतमंदों के लिए दिया है। डॉ. कठेरिया ने जारी पत्र में सांसद
निधि से भी एक करोड़ रुपये संसदीय क्षेत्र के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस संकट से उबरने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कठेरिया ने लोगों से सरकार की ओर से
लगाए गए लॉकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों पर ही रहें। वैसे तो हर जरूरी सामान घर तक पहुंचने की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन अगर कोई जरूरी सामान लेने बाहर निकलें तो एक दूसरे से दूरी जरूर बनाए रहें। कहीं भी भीड़ में खड़े न हों। बाहर से आने पर घर में घुसने से पहले साबुन से ठीक से हाथ धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें। पड़ोसियों के घर भी न जाएं। सतर्कता और सावधानी ही कोरोना से बचने का सबसे बड़ा इलाज है।