इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के सागर होटल के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी।
सैफई के काथीपुर भदेई गांव निवासी जमादार सिंह (70) शनिवार को किसी काम से जसवंतनगर आए थे। देर शाम घर लौटते समय वह सागर होटल के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
उन्होंने एक रेलवे ट्रैक पार कर लिया लेकिन दूसरे ट्रैक आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को मृतक की शिनाख्त कर प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी।
रविवार को परिजन बुजुर्ग को खोजते हुए पोस्टमार्टम हाउस व जसवंतनगर पहुंचे। बताए गए हुलिये के मुताबिक परिजनों ने वृद्ध की पहचान की। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि वृद्ध की पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।