फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल से भेंट की। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका माल्यार्पण कर चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डा.आशुतोष यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष से हुई वार्ता में वित्त पोषित एवं वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली और वितत विहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने में चलाए जा रहे संघर्ष में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को ग्रामीण अंचल में जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, रजनीश यादव, मनोज कुमार पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें