फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक जनगणना के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकास भवन के सभागार में बुधवार को सातवीं आर्थिक जनगणना के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिला सांख्यिकीय अधिकारी बीएस यादव व प्रवीण टिंगल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आर्थिक जनगणना कैसे करनी है, इसके तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की की गई।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया कि इटावा के सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक अच्छे से आर्थिक गणना करेंगे। जहां भी कोई दिक्कत महसूस हो आप सभी जिला जिला सांख्यिकीय पदाधिकारी और सीएससी जिला प्रबंधक के माध्यम से जानकारी दे दें। इस बार जनपद का सर्वे डिजिटल हो रहा है। राज्य प्रबंधक दीपांशु यादव ने मोबाइल एप्स में सर्वे के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। तकनीकी पहलुओं को बहुत बारीकी से बताया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने आर्थिक सर्वेक्षण क्या है और इसे अच्छे तरीके से कैसे काम करें, इसके बारे में जानकारी दी। संचालन जिला प्रबंधक आकाश सोनी ने किया। बताया कि भारत सरकार सातवीं आर्थिक जनगणना सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करा रही है। जिले में 200 से अधिक सीएससी के संचालकों ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। जनपद की आर्थिक गणना इसी माह पूरी हो जाएगी। सांख्यिकी मंत्रालय डिजिटल डाटा सीएससी से एकत्र कर वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े प्राप्त करेगा। इससे जनपद में करीब 1000 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
जिला प्रबंधक आकाश सोनी ने बताया हर सीएससी संचालक पांच से दस लोगों को नियुक्त किया है जो घर-घर जाकर डाटा कलेक्ट कर रहे है। परिवार में कुल कितने लोग, कितने आय के संसाधन है, परिवार किस वर्ग का है, सदस्य कितने शिक्षित हैं, इसका पूरा ब्योरा जुटाकर ऑनलाइन सर्वे कर रहे हैं। मोबाइल एप के माध्यम से सारा डाटा कलेक्ट करके सांख्यिकी विभाग को प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें