फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकेवर में बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। क्षेत्र के नगला बनी गांव में शुक्रवार रात चोर बीएसएफ जवान के घर में घुस गए। उन्होंने दो बक्शों से डेढ़ लाख रुपये नगद समेत आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को चुराया गया बक्शा घर से तीन सौ मीटर दूर एक खेत में खुला पड़ा मिला। जबकि, कमरे में बनी अलमारी में रखे जेवरात व 1.70 लाख रुपये सुरक्षित मिल गए। खास बात ये है कि घटना के दौरान परिवार के लोग घर में सोते रहे और किसी को चोरों के आने-जाने की भनक नहीं लगी।
नगला बनी गांव निवासी किसान राधेश्याम के तीन बेटों में विवेक मझला है। वह बीएसएफ में तैनात है। छोटा बेटा संजीव बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है।
बड़ा बेटा रमाशंकर ट्रैक्टर चलाता है। सभी संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहते हैं। राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार की रात बड़ा बेटा रमाशंकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ही एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

छोटा पुत्र संजीव घर के बाहरी कमरे में सो रहा था, जिसमें कूलर चल रहा था। जबकि, पत्नी मीरा देवी घर के चैनल के बाहर लेटी थी। वह खुद एक कमरे में पौत्री के साथ सो रहा था।
देर रात घर में घुसे चोरों ने रमाशंकर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। शनिवार सुबह बहु जागी तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने पर सास मीरा देवी को फोन करके जगाया और कमरा खुलवाया। इसके बाद बाद घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि चोर मकान के अंदर चहारदीवारी फांद कर कर घर में घुसे थे। चोरी की सूचना पर सीओ विजय सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलित किए गए।
बीएसएफ जवान की पत्नी अनु करीब एक सप्ताह से इटावा मायके गई हुई थी। पुलिस ने उसे बुलाया और कमरे में बनी अलमारी का ताला खुलवाया, तो उसके जेवरात व एक लाख 70 हजार रुपये सुरक्षित मिले।
डाग स्क्वायड ने खेत में पड़े मिले संदूक को सूंघा और कुछ दूर से घूमते हुए चक्कर लगाते हुए दूसरी साइड से गांव में ही दक्षिण छोर में जाकर रुक गया। सीओ के मुताबिक पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें