इटावा। शहर के मोहल्ला अड्डा पाय में दोना-पत्तल व्यापारी की कारखाने में हत्या कर दी गई। सिर पर भारी चीज से वार किया गया और नाक कटी थी। गले में काला भी मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
भरथना थाना क्षेत्र के पाली खुर्द के मूल निवासी सोने लाल बाथम (36) पुत्र कैलाश चंद्र बाथम शहर में अड्डा पाय में परिवार के साथ रघुवर शाक्य के मकान में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी मंजू देवी, बेटे पीयूष और बेटी दिव्या हैं। वह डेढ़ साल से अड्डा पाय के सतीश शाक्य के मकान में मशीन लगाकर दोना पत्तल बनाते थे।
छोटे भाई संजीव ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे सोनेलाल का फोन आया था। वह फोन नही उठा सके, पांच मिनट बाद जब कॉल बैक की तो भाई ने फोन नही उठाया। जिसके बाद फोन नहीं किया। रविवार सुबह साढ़े दस बजे पड़ोसी योगेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि सोने लाल की मौत हो गई है। शव कारखाने में पड़ा है और दरवाजे में अंदर से बंद है।
संजीव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात सिंह और एसपी सिटी कपिल देव मौके भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्र किए। संजीव ने बताया कि भाई और भाभी के बीच झगड़ा होने पर पड़ोसी, भाई को अपने यहां बुला लेते थे और खाना भी खिलाते थे। भाई का पड़ोसियों के यहां हमेशा उठना-बैठना था। दो दिनों से वह घर पर नहीं आए थे। काम ज्यादा होने पर वह कारखाने में ही सो जाते थे। भाई ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ोस के एक युवक को उठाकर पूछताछ कर रही है।
आशनाई में हत्या की आशंका
मृतक का अपने पड़ोसी के यहां हमेशा आना जाना था और वहां पार्टी भी होती थी। पार्टी के दौरान लोगों में कई बार लड़ाई हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी पार्टी के दौरान लड़ाई हुई थी।
आठ साल पहले गांव से शहर आया था सोने लाल
सोने लाल ने 2014 में पैतृक गांव से परिवार को लेकर इटावा आया था। शुरूआत में छह साल एक दोना पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में किया। डेढ़ साल पहले दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी डाल ली थी।