फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के बिरारी गांव के मजरा नगला पूठ में बृहस्पतिवार को एक घर में आग लग गई। घर से धुआं उठने पर आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला। लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

नगला पूठ निवासी बसंती देवी बृहस्पतिवार सुबह परिवार के साथ गांव में ही एक रिश्तेदार के घर गईं थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में आग लग गई।
घर में ताला लगा हुआ था। आग बढ़ने पर आसपास के लोगों को घटना का पता चला। तब लोगों ने पंप चलाकर आग को काबू में किया।
महिला की बेटी सुधा ने बताया कि आग से गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न, भूसा आदि जल गया है।
परिवार के पास खाने के लिए अनाज और कपड़े नहीं है। घटना की सूचना पर प्रधान के पति राहुल कुमार और कोटेदार गौरव, पंचायत सचिव व लेखपाल राहुल चौबे मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पीड़ितों ने संभावना जताई कि आग बिजली के तारों में फाल्ट होने से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें