फोटो संख्या 04- स्पर्श अंध विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक और दृष्टिहीन बच्चे
- फोटो : ETAWAH
इटावा। गुरू और शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है। द योगा हाईव हीलिंग फाउंडेशन, इटावा योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और ध्रुव रिहेबिलीटेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में स्पर्श अंध विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगा हाईवे की डायरेक्टर शिल्पी गुप्ता, सचिव प्रीति गुप्ता व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा ने दीप जलाकर किया।
स्पर्श अंध विद्यालय में अध्ययनरत सोनम और गोल्डी दृष्टि बाधित बालिकाओं ने सस्वर सरस्वती वंदना का गायन किया गया। सौरभ और गगन ने भजन सुनाए। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए योगा एक्टिविटीज विथ प्रोप्स, प्राणायाम और ध्यान का आयोजन भी किया गया।
जिससे विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जागे और वह अपने भविष्य को मजबूत बना सकें। सचिन अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, नितिका सिंह, नीतू पुरवार ने स्पर्श अंध विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर गुप्ता और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा से जुडे़ प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, सेंट मेरी इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स शिक्षक प्रताप भानु, शिक्षिका दीपमाला सिंह को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।