फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बीमार बुजुर्ग दंपति को अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन कालोनी में रह रहे बीमार बुजुर्ग दंपति को थाना प्रभारी ने शनिवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना के मेस से उनके भोजन की व्यवस्था की। दवाई आदि उपलब्ध कराने के लिए दो सिपाहियों को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन इलाके में 75 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी गया प्रसाद अपनी पत्नी के साथ एक छोटे से कमरे में रह रहे थे। उनके कोई संतान नहीं है। पेंशन से गुजर बसर हो रही है। बुढ़ापे की वजह से पति पत्नी अक्सर बीमार रहते हैं।
चार दिनों से लॉकडाउन होने की वजह से वह घर से निकल नहीं पा रहे थे। किसी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता को दंपति के बीमार होने की सूचना दी। शनिवार शाम करीब छह बजे थाना प्रभारी दंपति के घर पहुंचे। उनकी हालत का जायजा लिया। पति पत्नी ने बीमार होने की बात कही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग दंपति बीमार थे। लिहाजा दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। दवाइयां आदि अन्य देखरेख के लिए दो पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दे दी है। उनके भोजन की व्यवस्था की थाना की मेस में करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें