फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची ने 20 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर आम देने के बहाने एक बालिका को सूनसान जगह ले जाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़ित बालिका को अस्पताल भेजा है। वहीं, रात तक थानेदार आरोपी का नाम बताने से बचते रहे। बोले, खबर न लिखो को ठीक है।
गांव में रहने वाले एक किसान की 10 वर्षीय बेटी गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पास के एक खेत में लगे पेड़ से आम तोड़ने गई थी। दोपहर में बच्चों को अकेला देख गांव का ही 20 वर्षीय अंकुश दोहरे वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोपी ने बालिका को छोड़कर बाकी बच्चों को आम देकर घर भेज दिया। उसे आम देने के बहाने एक सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।
इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा पर्दा डालने की कोशिश करते रहे। देर शाम तक वह आरोपी का नाम व पता मीडिया को बताने से बचते रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थानेदार ने मामला दर्ज किया।
मामले में सीओ भरथना विजय सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकुश दोहरे की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें