फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र मिलने में देरी पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने ताखा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे संभावित उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। नामांकन पत्रों की बिक्री देरी से शुरू होने से नाराज दावेदारों ने आला अफसरों से शिकायत की। तब शाम चार बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक ताखा क्षेत्र में 42 ग्राम पंचायतों में केवल 22 ग्राम पंचायतों का गठन हो सका है। शेष 20 इन पंचायतों में 224 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव होने हैं। इसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक तमाम लोग नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहां नामांकन पत्रों की समय से बिक्री शुरू न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। संभावित उम्मीदवारों ने ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। जब ब्लॉक के अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो नाराज लोगों ने एसडीएम ताखा व डीएम से मामले की शिकायत की। तब शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों ी बिक्री शुरू हो सकी।
लोगों ने आरोप लगाया कि वह पिछले तीन दिन से ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो अदेय प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं और न ही नामांकन पत्र मिल रहे हैं। बताया जा रहा है निर्वाचन अधिकारी आएंगे, तभी नामांकन पत्र मिलेंगे। लोगों ने बताया कि विभिन्न ग्राम प्रधानों को बुलाकर उन्हें अदेय प्रमाण पत्र व नामांकन पत्र दिए जा रहे हैं। ताकि सभी पदों पर निर्विरोध व प्रधान के मुताबिक खाली पदों पर भरा जा सके। उन लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी लोगों को नामांकन पत्र मिलेंगे। एडीओ पंचायत देवेंद्र यादव ने लोगों के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें