फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेश ने राइफल व विशेष ने पिस्टल शूटिंग में किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जयपुर में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स केयर एकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। दुर्गेश कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 389 मारा। जबकि एयर पिस्टल में विशेष गौतम ने सर्वाधिक 371 का स्कोर किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी स्पोर्ट्स केयर एकेडमी इटावा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्थापक चंद्र मोहन तिवारी ने बताया इन दोनों खिलाड़ियों का जिले का सर्वाधिक स्कोर है। इनके साथ-साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में गगन कुमार एवं 10 मीटर एयर राइफल में हर्षित दिसवाल ने भी क्वालीफाई किया। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। इटावा आने पर खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इनकी सफलता पर कौशल किशोर राजपूत, अनिकेत, राजीव, सुमित, राशिद आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें