फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने 13 लाख 50 हजार घाटे का बजट किया पारित

विज्ञापन
फोटो संख्या 16- नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उपस्थित अध्यक्ष नौशाबा खानम,अधिशासी अधिकारी अनिल कुम? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिषद की बजट की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में घाटे का बजट पेश किया गया। 2021-22 में कुल अनुमानित आय 1,06,86,30,000 और कुल अनुमानित व्यय 1,06,74,00,000 रहा। इस प्रकार कुल अनुमानित घाटा 13,50,000 का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा सभासद शरद बाजपेयी ने बजट में कई बिंदुओं पर जैसे गृहकर, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महामारी बचाव आदि पर स्पष्टीकरण मांगा। अध्यक्ष नौशाबा खानम और ईओ अनिल कुमार ने स्पष्टीकरण दिया। प्रस्ताव रखते हुए कहा कि श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए बने प्लेटफार्म टूट गए हैं। उन पर तत्काल फायर ब्रिक्स से प्लेटफार्म बनाया जाए। बैठने के स्थान पर जहां भी टूट-फूट है उसे भी शीघ्र सही कराया जाए।
बैठक के बाद ईओ से भिड़ गए प्रतिनिधि
बजट बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही ईओ अनिल कुमार बाहर निकले, वहां मौजूद सभासद प्रतिनिधियों ने उन पर जनसमस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाने शुरू कर दिए। दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी तो पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद बीच में आ गए। उन्होंने दोनों पक्षों को आपस में भिड़ने से रोक लिया। उधर, कर्मचारी नेताओं ने ईओ के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव और सुनील वर्मा ने ईओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि महिला सभासदों के पति आए दिन नगर पालिका में आकर कर्मचारियों के कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। यह बड़ा निंदनीय है। इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें