फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की गलती से होते हैं 90 प्रतिशत सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर(इटावा)। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले पद्मश्री अस्थि रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. बीके संजय ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 90 फीसदी सड़क हादसे चालकों की गलती से होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में उम्र भी एक मुख्य वजह होती है। किशोरों को सिर्फ तेजी गति से चलाना चाहता है, जबकि 35 से 55 वर्ष के चालक सावधानी से वाहन चलाते हैं। वह अब तक सड़क सुरक्षा अभियान, व्यसन मुक्ति अभियान, दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम व स्वास्थ्य के क्षेत्र में 200 से अधिक कैंप लगा चुके हैं। ऑपरेशन में साढ़े 16 किलो का ट्यूमर निकालने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार जौली ने डॉ. संजय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रामबाबू, ईओ रामेंद्र सिंह यादव, सभासद लज्जाराम प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें