फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए देखें प्रदर्शनी

विज्ञापन
फोटो संख्या 39- नुमाइश ग्राउंड में चंबल पर्यटन का डिजाइन प्रदर्शित करते एसडीएम सदर सिद्घार्थ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश ग्राउंड के विकास प्रदर्शनी में चंबल फाउंडेशन के तत्वावधान में चंबल पर्यटन जागरुकता प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चंबल पर्यटन जागरुकता प्रदर्शनी का मकसद इटावा और चंबल की उन जगहों के बारे में बताना है, जो ऐतिहासिक हैं। उनके बारे में लोगों को कम जानकारी है। चंबल पर्यटन प्रदर्शनी के जरिये लोगों को इन जगहों पर जाने और जानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंबल टूरिज्म का मोनोग्राम जारी
बुधवार को चंबल फाउंडेशन की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन इटावा महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने किया। उद्घाटन के दौरान फाउंडेशन के शाह आलम, प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य और पर्यावरणविद् डॉ. राजीव चौहान ने चंबल घाटी में पर्यटन से जुड़ी अपार संभावनाओं से रूबरू होने के बाद सुझाव भी दिया। इस दौरान चंबल टूरिज्म का मोनोग्राम भी जारी किया गया। चंबल पर्यटन का प्रतीक चिह्न डिजाइनर देवेंद्र कुशवाहा ने एसडीएम सदर को भेंट किया।
ऊंट फेस्टिवल की तैयारी
उदी के पास बीहड़ों में सरकारी अनुमति के बाद कैंपिंग, कैंप फायर, हाईकिंग एंड वोटिंग के अलावा रंपुरा में ऊंट फेस्टिवल की योजना बना रहा है। जिससे बीहड़ देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हो और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें