फोटो संख्या 04 महेवा में दवा पिलाकर शुभारम्भ करते डॉ यतेंद्र राजपूत
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान रविवार को जिले भर में चलाया गया। जिला महिला अस्पताल में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नवजात बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया। जिले में पांच वर्ष तक के 2 लाख 84 हजार 719 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। 49 टीमें सप्ताह भर तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करेंगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनएस तोमर, डॉ. अशोक कुमार जाटव उपस्थित रहे।
एसडीएम ने दवा पिलाकर किया शुभारंभ
सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सुभान के प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने आदर्श बूथ पर एसडीएम हेम सिंह ने तीन वर्षीय बच्चे नवीन कुमार को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैफई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव, तहसीलदार प्रभात राय, डॉ. शशिकांत, अनूप यादव आदि रहे।
महेवा में 17131 बच्चों को पिलाई गई दवा
महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 190 बूथों पर 17131 नौनिहालों को दवा पिलाई गई। अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत ने बताया अब एक सप्ताह तक टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी।