फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने पर कथावाचिका पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा(इटावा)। ऊसराहार थाने में शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर कथा वाचिका रजनी बौद्ध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बौद्ध धर्म की कथा वाचिका ने कथा के दौरान एक देवी पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ऊसराहार के गांव भीकमपुर निवासी कथा वाचिका रजनी बौद्ध का एक वीडियो वायरल है, जिसमें कथा वाचिका एक देवी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर भक्तों की भावनाओं को आहत कर रही है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने रजनी बौद्ध पर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन व एसएसपी आकाश तोमर से की।
एसएसपी के निर्देश के बाद रजनी पर भक्तों की भावना को आहत करने व समाज में द्वेष फैलाने का मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो दो से तीन महीने पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें