फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बम धमाका, जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
फोटो संख्या 18 जसवंतनगर बस स्टैंड़ चौराहा पर गश्त करते पुलिस कर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास शुक्रवार को हुए बम धमाके के बाद जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शनिवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व होटलों समेत अन्य स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। जनपद में खुफिया तंत्रों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने टीम के साथ बस स्टैंड, होटलों व मॉल में चेकिंग अभियान चलाया। हॉटलों में मौजूद यात्री रजिस्टर चेक किए। एएसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि जनपद के सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें