जसवंतनगर। पुलिस ने क्षेत्र के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक थाने का टॉप 10 अपराधी है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि ग्राम नगला नरिया निवासी विक्रम उर्फ बीटू पर एक दर्जन से ज्यादा लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। विक्रम जसवंतनगर थाने का टॉप 10 अपराधी भी है। पुलिस ने उसे सैफई मोड़ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 ग्राम नशीला पाउडर तथा एक चाकू बरामद हुआ। इसी प्रकार ग्राम नगला नरिया निवासी दिनेश उर्फ पीरा को धनुवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसपर छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एक पेटी देशी शराब की बरामद हुई है।