फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर बनकर रह गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो संख्या 27 - ओलंपिक का मेडल दिखाता उमेश कुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
निवाड़ीकला(इटावा)। ऑस्ट्रिया के ग्राज में आयोजित 2017 स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में फ्लोर बॉल गेम में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाला जिले का दिव्यांग खिलाड़ी उमेश कुुुुमार मजदूूरी करके पेट पाल रहा है। सरकार न तो उसे रोजगार मुहैया करवा पाई न अब तक खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि मिली।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा के ग्राम निवाड़ी खुर्द निवासी दिव्यांग उमेश कुमार ने कम उम्र में ही देश का नाम ऊंचा किया और कई पदक जीते। बचपन से दिव्यांग (मूक-बधिर) उमेश को एक्सिलेरेटिड लर्निंग कैंप में प्रवेश दिलाया गया, लेकिन वहां उसकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी। हालांकि उसकी खेल में रुचि व सक्रियता को देखते हुए सर्व शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा की तत्कालीन जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने उसको जिला स्टेडियम में प्रवेश दिलाया। कोच सत्यनारायण की देखरेख में फ्लोर बॉल गेम में उमेश ने महारथ हासिल कर ली।
उमेश के पिता राधेश्याम ने बताया कि सबसे पहले उसने भोपाल में और उसके बाद हिमाचल प्रदेश में नेशनल गेम्स में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उसने देश की राजधानी दिल्ली सहित कई प्रदेशों में कड़े परिश्रम और लगन के साथ अभ्यास किया। 2017 में ऑस्ट्रिया में हुए स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में मेजबान ऑस्ट्रिया को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

शासन से नहीं मिली कोई मदद
उमेश के मजदूर पिता राधेश्याम ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनका पुत्र विदेश जाकर गोल्ड मेडल जीतेगा। उमेश के विदेश से लौटने के बाद हमने शासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई, लेकिन प्रदेश सरकार से आज तक कुछ हासिल नहीं रहो सका। यह हाल तब है जबकि उन दिनों प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को 10 लाख की पुरस्कार राशि दी गई थी, लेकिन उमेश को कुछ नहीं मिला।
14 मेडल हासिल किए
दिव्यांग उमेश कुमार ने वर्ष 2010-11 से फ्लोर बॉल गेम की शुरुआत की थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, भोपाल, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों में उसने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दौरान उसने 14 मेडल, प्रमाणपत्र और शील्ड प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें