फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन जोन के क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल्स हुए संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जालौन जोन के औरैया व इटावा के क्रिकेट खिलाड़ियों के दो दिवसीय चयन ट्रायल्स रविवार शाम महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हो गए। शनिवार को अंडर-19 तो रविवार को अंडर-14 व अंडर-16 के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के ऑफीशियल्स की निगरानी में परखा गया। इन दो दिनों में दोनों जिलों के 130 खिलाड़ियों ने ट्रायल्स दिए।
विज्ञापन

शनिवार को अंडर-19 के ट्रायल्स में 52 खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए थे। शाम होने के कारण शेष पांच खिलाड़ियों का ट्रायल रविवार को लिया गया। रविवार को अंडर-14 के 23 व अंडर-16 के 48 खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल ले रहे यूपीसीए एपेक्स कमेटी के सदस्य व जालौन जोन डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन श्यामबाबू ने बताया कि सोमवार को तीनों आयु वर्ग की टीमों की घोषणा की जाएगी।
चयनकर्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह व पुष्पेंद्र सेंगर ने बताया कि पहली बार यहां ट्रायल्स हुए हैं जिसमें अच्छे खिलाड़ी देखने को मिले। इस दौरान शौर्य क्रिकेट क्लब के संयोजक अंबरीश यादव व स्टेडियम के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र पाल सहित क्रिकेट प्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें