जसवंतनगर(इटावा)। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों के लिए बने नए फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर रविवार रात एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेल ट्रैक पर मिले मृत युवक के शव की पहचान थाना कोतवाली क्षेत्र के रेलमण्डी निवासी मयंक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। परिजनों ने बताया रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले भाजपा नेता अजय यादव उर्फ बिंदु ने दुर्घटना की जानकरी दी थी। सूचना मिलते ही पहुंचे कस्बा इंचार्ज नीरज शर्मा व कांस्टेबल सलमान खान ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।