इटावा। प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सलमान उर्फ स्माइल अपने कई साथियों के साथ रविवार को सपा में शामिल हो गए। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने युवा कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
सपा कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार सपा में शामिल होने वालों में सुनील यादव, आशीष गौतम, शमशाद भाई यासर , इमरान हाशमी, विश्वा ठाकुर, गोलू, अभिषेक, आजम अली के नाम प्रमुख हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, उत्तम सिंह प्रजापति, रत्नेश भदौरिया, समाजवादी पार्टी महिला सभा की लीलावती राजपूत ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।