फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरे सांड़ को फायर ब्रिगेड ने युवकों की मदद से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। कुएं मे गिरे सांड़ को फायर ब्रिगेड टीम ने युवकों की मदद से निकाला। इसके बाद पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव मिठनपुर निवासी बॉबी ने गांव के कुएं में एक सांड़ को गिरा देखा। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने सांड़ को कुएं से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया। वह सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों की सूचना पर पीजीआई चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सफलता हासिल नहीं हुई। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड टीम ने जेसीबी मशीन से कुएं के पास गड्ढा खोदा। गांव के प्रदीप, विशेष व शिवकुमार कुएं के अंदर घुसे और सांड़ को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। उप जिलाधिकारी हेम सिंह ने पशुपालन विभाग को सूचना दी। इसके बाद सांड़ का मेडिकल परीक्षण हुआ। पशु चिकित्सक चंद्रशेखर ने बताया कि सांड़ स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें