फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के ऊपर से हटाया अतिक्रमण, टिनशेड भी गिराए

विज्ञापन
भरथना में अतिक्रमण हटाया गया1 - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना(इटावा)। नगर के मोतीगंज मोहल्ले में नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों व भवनों के आगे लगे टिनशेड व टट्टर को जेसीबी की मदद से गिराया गया। इस को दौरान पालिका टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन ईओ रामआसरे कमल की अगुवाई में मोहल्ला मोतीगंज में पालिका व पुलिस कर्मियों ने जेसीबी की मदद से नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया। कई दुकानदारों ने अभियान से पहले ही अपने अतिक्रमण समेट लिए थे। टीम के गंदा नाला के पास पहुंचने पर एसडीएम नमृता सिंह भी मौके पर आ गई। अतिक्रमण अभियान राजागंज सहित पालिका सीमा तक चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाकर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, सफाई नायक ब्रजेश कुमार, राम कुमार, पूरन सिंह आदि के अलावा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें