फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के बयान में विरोधाभास से जांच की दिशा बदली

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 चकरनगर अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जनकारी करते - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
चकरनगर(इटावा)। बिठौली थानाक्षेत्र के बंशरी गांव में पिता की हत्या के मामले में दोनो बेटों के बयान अलग-अलग मिले हैं। यह बात शुक्रवार को एसएसपी के निरीक्षण के दौरान पीड़ित परिजनों से पूछताछ के बाद सामने आई है। ऐसे में अब पुलिस की जांच की दिशा भी बदल सकती है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

बिठौली थानाक्षेत्र के बंशरी गांव में बुधवार देर शाम एक मजदूर की हत्या हुई थी। गुरुवार को मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही गोपाल सिंह, उसके पिता लाखन सिंह, चाचा उदल और बिटू के खिलाफ बहन से छेड़छाड़ और विरोध पर पिता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में शुक्रवार को एसएसपी आकाश तोमर, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह और एडीएम जयप्रकाश गांव पहुंचे। एसएसपी की जांच में सामने आया कि मृतक का बड़ा बेटा घटना के समय बाजार में अंडा का ठेला लगाए था। इस पर उन्होंने छोटे बेटे को बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया देर शाम पिता गोपाल की दुकान पर गुटका लेने गए थे। यहां रुपये को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच गोपाल व उसके अन्य परिवारीजनों ने हाथापाई करते हुए पिता को धक्का दे दिया। वह पीठ के बल सड़क पर गिरे और सिर के पीछे गहरी चोट आई। घरवाले उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे तब पुलिस वहां आई। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चुनावी फायदे के लिए हो रही राजनीति
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज करवाई गई छेड़छाड़ और हत्या की रिपोर्ट की ही जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें दबिश दे रहीं हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में फायदा उठाने के लिए गांव के कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उनके नाम चिंहित कर लिए गए हैं। उन्हें भी सहअभियुक्त बनाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें