फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह हत्या के प्रयास, लूट व चोरी समेत अन्य घटनाओं में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि गुरुवार सुबह नौरंगाबाद चौकी प्रभारी सनत कुमार व तकिया चौकी प्रभारी सौरभ तालियान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस टीम भदावरी भैंस-बकरी पार्क के गेट के सामने पहुंची, जहां एक युवक खड़ा दिखा। पुलिस के मुताबिक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम 15 हजार का इनामी बदमाश दीपक कुमार दिवाकर निवासी सड़क बाजार कस्बा इकदिल बाइस ख्वाजा रोड बताया।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर इटावा समेत अन्य जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी व गुंडा एक्ट समेत 11 मुकदमें दर्ज है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें