फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई(इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 104 पर शनिवार दोपहर लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन पर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ के थाना बंथरा ग्राम पहाड़पुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह, जितेंद्र पुत्र रणवीर सिंह तोमर, उमाकांत पुत्र हरप्रसाद व बथरा के जुनाबगंज निवासी हरिओम गुप्ता पुत्र दुर्गा प्रसाद व शेखर पुत्र विनोद कुमार कार से लखनऊ वापस घर जा रहे थे। तभी चालक जितेंद्र को झपकी आ गई और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 104 के पास कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी पर पर करीब दो से तीन बार पलट गई। ग्रामीण मौके पर मदद को दौड़े और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने दूसरी लाइन से आ रहे वाहनों को रोका, जिससे कोई बड़ ा हादसा न हो सके। पुलिस ने कार सवार घायलों को बाहर निकाला और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गई।
घायलों ने बताया कि वह 31 दिसंबर को बालाजी राजस्थान में तीर्थ यात्रा कर मथुरा गए थे, जहां से वह वापस लखनऊ जा रहे थे। चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया। सैफई डाक्टरों के मुताबिक घायल जितेंद्र व उमाकांत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें