फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थाना इकदिल क्षेत्र जोधपुरा रोड कोठी के पास साइकिल सवार युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

इकदिल नेवरपुर गांव निवासी लालाराम पुत्र मिहिराम 62 वर्ष अपने गांव से सरसों लेकर इकदिल सरसों पिराने के लिए स्पेलर पर आए हुए थे। सरसों का तेल लेकर साइकिल से शाम अपने घर नेवरपुर जा रहे थे। जोधपुरा रोड कोठी के पास ईंटों से भरा ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण ललाराम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे गिर गए। ट्रॉली का पहिया लालाराम के सिर के ऊपर निकल गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मानिकपुर मोहन रामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गया था। मृत युवक खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें