फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरई के मजदूर का महोबा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले युवक का शव सोमवार की रात महोबा में रेलवे ट्रैक पर मिला। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बलरई पुलिस के मुताबिक, एमसीआर टूंडला से रात 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि भदान-बलरई स्टेशन के मध्य किलोमीटर नंबर 1183/14 बीवामऊ के पास रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे ट्रैक मैन रामअवतार मीणा, दीपक कुमार व 112 नंबर पुलिस की गाड़ी पहुंची। रात 1:30 बजे बलरई थाना पुलिस से कांस्टेबल अंकुर कुमार व शुभम चौधरी पहुंचे। शव की तलाशी में रेलवे का टिकट या कोई पहचान पत्र नहीं मिला। मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। थाना बलरई के कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त अजय पुत्र डबरू निवासी ग्राम बेलगांव थाना जलालपुर जनपद महोबा के निवासी के रूप में हुई। वह बलरई के बीवामऊ के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसकी मौत ट्रेन से टकरा जाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें