इटावा। बकेवर में खांसी-जुकाम की शिकायत पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर एंबुलेंस युवक को लेने डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
बकेवर के लोहियानगर में एक युवक को कई दिन से जुकाम-खांसी होने पर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार शाम थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. यतेन्द्र राजपूत ने टीम को भेजी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर युवक को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया। डेढ़ घंटे बाद पहुंची एबुलेंस से युवक को महेवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चेकअप किया गया। डॉ. यतेन्द्र राजपूत ने बताया युवक को चेस्ट पेन है। कोरोना का कोई लक्षण नहीं निकला। डॉ यतेन्द्र ने बताया कि युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। युवक हिमाचल प्रदेश से आया था। हिमाचल में कैटरिंग का काम करता है।