फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में 2206 भूमाफिया पर दर्ज हुए मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि तीन साल में जिले में 2206 भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज कराकर जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि 33/11 केवी के 14 उपकेंद्रों बनाए गए और सौभाग्य येाजना से 57 हजार 678 कनेक्शन दिए गए। 4390 ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उजाला योजना से 182391 एलईडी बल्बों बांटे गए और 652 निजी नलकूपों का विद्युतीकरण किया गया। पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना से 19474 लाभार्थियों को बीपीएल कनेक्शन भी दिए गए हैं।
मंत्री ने जानकारी दी कि औसतन प्रतिदिन 20 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 20 लाख से परौली रमायन में वृहद गोशाला, एक करोड़ 20 लाख से कांधनी में वृहद गोसंरक्षण केंद्र, बनवाए गए। कृत्रिम गर्भाधान योजना से 360274 पशुओं का गर्भाधान और 39,64,263 पशुओं का टीकाकरण किया गया। 28,845 लाभार्थियों को 3.38 करोड़ रुपये आपदा राहत से बांटे गए। 82 लाख 70 हजार से पचनदा में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं। कृषि क्षेत्र में 84,680 कृषकों को पारदर्शी किसान सेवा का लाभ, 42,104 लघु व मध्यम किसानों को 222.34 करोड़ रुपये फसली कर्ज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 90,967 किसानों की फसलों का बीमा हुआ। जिले में 1,92,491 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिला।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि 148 किसानों को सोलर इरीगेशन पंप दिएगए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से 1597 जोड़ों के विवाह और 2965 बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 3409 समूहों का गठन हुआ है। जिले में 1 लाख 51 हजार 3 शौचालय बन चुके हैैं। प्रधानमंत्री आवास योजनाग्रामीण में 7172 और शहरी में 3843 आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 54 गरीबो को घर मिले हैं। पत्रकार वार्ता में विधायक सदर सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा अजय धाकरे, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री प्रशांतराव चौबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें