इटावा। चकरनगर तहसील की साधन सहकारी समिति करियावली में नौ संचालकों के चुनाव में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया में केवल नौ नामांकन पत्र ही दाखिल किए गए। इस कारण सभी संचालकों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित होना तय है।
साधन सहकारी समिति करियावली में निर्वाचन अधिकारी रामराज कठेरिया ने नामांकन नामांकन प्रक्रिया शुरू करवाई। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड इटावा के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, बापू सहेलसिह परिहार, डीसीडीएफ के डायरेक्टर कुं गजेन्द्र सिंह सेंगर ने चुनाव को निर्विरोध करवाने की पहल की। वह सफल भी रहे। नामांकन में प्रभुदयाल अनदेखा, तुलाराम कचहरी, सीमा सिंह करियावली, राजकुमार सिंह नीमरी, बदन सिंह लक्ष्मणपुर, शिवकुमार सलोखरा, शिवनाथ सिंह शेरगढ़, रामवती गोपियाखार, फूलसिंह बिठौली ने नामांकन किया। समिति के संचालक मंडल में नौ संचालकों का चुनाव होना है और नौ ही नामांकन हुए। इस कारण सभी का चुनाव जाना तय माना जा रहा है।