फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाई पी लेने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डाई पी लेने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी संदीप जाटव की प्रीति (25) को शनिवार शाम डाई पी लेने से हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने रात में ही उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार देर रात प्रीति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
महिला के पति संदीप ने बताया कि 11 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला की मौत की खबर पाकर उसके मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें