इटावा। अवैध खनन व ओवर लोडिंग को लेकर रविवार रात बगैर कागजात मौरंग लेकर जा रहे छह ट्रक सीज किए गए। 11 थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी) 55 वाहनों के चालान काटे और 32600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
बलरई थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में 4 वाहनों के चालान और 2000 रुपये शमन शुल्क, बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने मौरंग, बालू व डस्ट लदे पांच वाहन सीज किए और 7800 रुपये शमन शुल्क वसूल किया।
इसके अलावा पछायगांव पुलिस ने एमवी एक्ट में 6 वाहनों के चालान, 1900 रुपये शमन शुल्क वसूला। लवेदी पुलिस ने 3 वाहनों के चालान और 1500 रुपये शमन शुल्क, जसवंतनगर पुलिस ने 9 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज किया। साथ ही 900 रुपये शमन शुल्क वसूला। सहसो पुलिस ने 3 चालान और 1500 रुपये शमन शुल्क, ऊसराहार व बसरेहर थानों की पुलिस ने 11-11 वाहनों के चालान और 6000-6000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। बकेवर थाना पुलिस ने 8 वाहनों के चालान किए। चौबिया पुलिस ने 3000 रुपये और फ्रेंड्सकालोनी पुलिस ने 2000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया।