फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव नगला वीरभान के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने यूपीडा की इनोवा में टक्कर मार दी। इस हादसे में यूपीडा के गश्ती दल के तीन कर्मचारी घायल हो गए जबकि दो कर्मचारी बाल बाल बच गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैफई थानाक्षेत्र के गंाव लोहा निवासी रामप्रकाश पुत्र महावीर सिंह, चौबिया क्षेत्र के गांव नगलालच्छू निवासी श्रीपाल पुत्र अहिवरन सिंह, नगला बलदेव निवासी बलवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह, नगला बलदेव थाना चौबिया व छितौनी थाना वैदपुरा निवासी जगत सिंह पुत्र राधेश्याम यूपीडा के कर्मचारी हैं। वे पेट्रोलिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात को इनोवा कार से चालक अवनीश कुमार के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे जब वह सौरिख कट से तालग्राम की ओर जा रहे थे तभी आगरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से इनोवा में टक्कर मार दी। इस हादसे में राम प्रकाश श्री पाल बलबीर सिंह घायल हो गए, जबकि चालक अवनीश व जगतसिंह बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। चालक अवनीश ने बताया कि उन्हाेंने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। बाद में कन्नौज पुलिस ने ट्रक को मय चालक के हिरासत में ले लिया। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें