फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार खुद भरवा रहे सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
बसरेहर कस्बे में सड़क पर बने गड्ढे दुकानदार खुद मिट्टी डलवाकर भरवा रहे हैं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा-बरेली हाईवे इस समय गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। इटावा मुख्यालय से बसरेहर एवं उसके बाद बरालोकपुर तक सड़क की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी सड़कों पर पैंचवर्क के लिए तो धनराशि जारी की लेकिन नेशनल हाईवे होने के कारण इस सड़क की मरंमत के लिए कोई धनराशि अभी तक नहीं आई है। इससे सड़क की मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के रैपुरा भट्टा के पास सड़क पर गड्ढे होने के कारण दुकानदारों ने खुद ही मिट्टी डाली। ग्रामीण रिंकू यादव, धर्मेंद्र कुमार, सुल्तान सिंह, शकील खान, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, छोटे खां, सतपाल, नीरज सिंह, अनुज कुमार, राजू यादव ने बताया कि ग्वालियर से बरेली मार्ग की दिन पर दिन हालत बिगड़ती जा रही है। लोग गड्ढे को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ही एक कार नहर में जा गिरी। कर्री पुलिया से लेकर इटावा करीब 25 किलोमीटर पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड इटावा के सहायक अभियंता एससी शर्मा ने बताया कि इस सड़क पर पैंचवर्क के लिए अभी तक धनराशि ही नहीं मिली है। धनराशि की डिमांड सरकार को भेेजी गई है। धनराशि मिलते ही पैंचवर्क का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें