फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे पर मनियामऊ गांव के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह दो साथियों के साथ दवा लेने जा रहे थे। दोनों साथियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर विशू निवासी किसान उम्मेद सिंह यादव (52) पुत्र स्व.राम सिंह रविवार सुबह बकेवर दवा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि साथ में गांव के अशोक गोयल और मानिकपुर मोड़ निवासी लुडकी गोयल भी थे। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर मनियामऊ गांव के सामने डिग्री कालेज के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उम्मेद के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। मामूली रूप से घायल अशोक और लुड़की ने राहगीरों की मदद से उम्मेद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें