फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विंग में स्टाफ न होने से लौटे मरीज

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में आने वाले वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। हालात यह है कि जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड तकरीबन फुल है। इसके चलते मंगलवार को लगभग 15 मरीजों को पुरुष अस्पताल से जिला अस्पताल परिसर में बने महिला विंग में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां बिजली, पानी व स्टाफ की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए मरीज दो घंटे बाद ही वहां से उठकर वापस जिला अस्पताल में पहुंच गए। कई तो अव्यवस्था देख निजी अस्पतालों को चले गए। इस बात की पुष्टि महिला विंग में तैनात फार्मासिस्ट व एक महिला कर्मचारी ने की।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार 1141 लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें लगभग 530 मरीज वायरल बुखार थे। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के तीसरे तल पर डेंगू वार्ड तो बनाया है। 200 बेड के इस वार्ड में 190 से ज्यादा मरीज भर्ती चल रहे हैं। इससे मरीजों की ही नहीं अस्पताल प्रशासन की भी परेशानी बढ़ रही है।
इस मामले में सीएमएस डॉ. एमएम आर्या का कहना है कि उन्होंने मरीज की संख्या को लेकर सीएमओ से 100 बेड महिला विंग में मरीजों के लिए शिफ्ट कराने की गुजारिश की थी, लेकिन स्टाफ की कमी आड़े आ गई है। उनका कहना है मरीज तो वहां भर्ती करा दिए जाएं, लेकिन वहां भी उपचार के लिए पर्याप्त स्टाफ की जरूरत होगी। मरीजों को ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता है। स्टाफ मिलते ही बुखार के मरीजों को महिला विंग में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें